{"_id":"6aa45b3e1b6c25b9c90f8432","slug":"demand-for-job-security-and-equal-pay-for-skilled-workers-panchkula-news-c-87-1-pan1007-141195-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कौशल कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी और समान वेतन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कौशल कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी और समान वेतन देने की मांग
विज्ञापन
यूनियन ने नियमितीकरण के लिए ठोस नीति और पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
लंबित मांगों के समाधान के लिए अगले सप्ताह जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात करेगी यूनियन।
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने कौशल रोजगार के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बिना शर्त जॉब सिक्योरिटी और समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की है। यूनियन ने नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की भी मांग उठाई। लंबित मांगों के समाधान के लिए संगठन ने आगामी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है।
रायपुररानी में शुक्रवार को हुई यूनियन की मासिक बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपप्रधान सतीश कुमार शर्मा रत्तेवाली ने कहा कि कौशल रोजगार के तहत कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार को जल्द स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बिना शर्त जॉब सिक्योरिटी देने के साथ नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाई जाए। जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक समान काम के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी महत्वपूर्ण बताया। इसके अलावा रेनकोट, जूते और डांगरी का भुगतान समय पर करने तथा लंबित एचटीसी का भुगतान जल्द जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान विभाग से संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मामलों को उनके समक्ष रखा जाएगा।
बैठक में कर्मचारियों ने अपनी परेशानियां यूनियन पदाधिकारियों के सामने रखीं। संगठन ने भरोसा दिलाया कि मांगों को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर महिपाल, संजीव कुमार, रोशन लाल, हरदीप सैनी, मनीष सैनी, राजवीर, रकम सिंह, सुरेश कुमार, हरपाल, सुनील कुमार और उमर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।