{"_id":"674a24a9d14cba7ffd077ec4","slug":"update-sudesh-of-panchkulas-heart-will-beat-in-delhi-three-people-got-life-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-574316-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अपडेट दिल्ली में धड़केगा पंचकूला के सुदेश का दिल, तीन लोगों को मिली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अपडेट दिल्ली में धड़केगा पंचकूला के सुदेश का दिल, तीन लोगों को मिली जिंदगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पति के ब्रेन डेड होने के बाद पत्नी ने अंगदान का फैसला लिया है। इससे तीन लोगों को नई जिंदगी मिलेगी। पत्नी की सहमति के बाद अल्केमिस्ट अस्पताल ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंगों को दिल्ली, रोहतक और पंचकूला में जरूरतमंद मरीजों को लगाएगा। इससे लोगों को नया जीवन मिलेगा।
अल्केमिस्ट अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-28 के रहने वाले सुदेश कुमार (43) अपनी दुकान से घर जा रहे थे। उन्हें कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोट आई। चोट लगने के बाद उनकी पत्नी मंजूबाला (38) उन्हें लेकर जीएमसीएच-32 अस्पताल गईं। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में अल्केमिस्ट अस्पताल सेक्टर -21 पंचकूला रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 29 नवंबर को सुदेश कुमार के ब्रेन डेड हो गया। इस पर उनकी पत्नी मंजूबाला अंगदान के लिए तैयार हो गई।
उनके तैयार होने के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंगदान भेजने की तैयारी की गई। इसमें से एक किडनी अल्केमिस्ट अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीज को लगाई गई। इसके अलावा एक किडनी पीजीआई रोहतक भेजी गई। वहीं, हार्ट को मैक्स हॉस्पिटल साकेेत दिल्ली भेज दिया गया। इसके लिए जो भी प्रकिया थी अस्पताल प्रबंधन की टीम ने पूरी की। मृतक सुदेश कुमार की पत्नी मंजूबाला ने कहा कि मेरे पति अच्छे व्यक्ति थे। उनकी ओर से लोगों को नया जीवन मिले। यह मेरे लिए गर्व की बात है।