{"_id":"61f2fd495d4c9e54115c60da","slug":"united-samaj-morcha-announced-12-more-candidates-panchkula-news-pkl440382429","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: संयुक्त समाज मोर्चा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अब तक 110 प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: संयुक्त समाज मोर्चा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अब तक 110 प्रत्याशी घोषित
Fri, 28 Jan 2022 01:45 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:45 AM IST
सार
एसएसएम और उसके गठबंधन सहयोगी संयुक्त संघर्ष पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की संख्या 110 हो गई है। अब केवल 7 उम्मीदवारों के नाम बचे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त समाज मोर्चा।
- फोटो : फाइल
विस्तार
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व वाले संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही एसएसएम और उसके गठबंधन सहयोगी संयुक्त संघर्ष पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की संख्या 110 हो गई है। अब केवल 7 उम्मीदवारों के नाम बचे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में पटियाला शहरी से मक्खन सिंह सहोली, महलकलां से एडवोकेट जसबीर सिंह, बल्लुआना से रामकुमार कुल्लड़ मेघ का नाम शामिल है। मोर्चा ने होशियारपुर से एडवोकेट हरिंदरदीप सिंह, पट्टी से सरताज सिंह, कादियां से जसपाल सिंह, सुजानपुर से बिशन दास को मैदान में उतारा है। वहीं पठानकोट से सूबा सिंह सरां, मजीठा से परमजीत सिंह जजैनी, उड़मुड़-टांडा से अर्शदीप सिंह, फाजिल्का से रेशम सिंह छाबड़ा और अमृतसर पूर्व से सुखजिंदर सिंह माहू को टिकट दी गई है।
विज्ञापन