फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   United Club won the Ranbhoomi Cup final by 82 runs.

Panchkula News: यूनाइटेड क्लब ने 82 रन से जीता रणभूमि कप का फाइनल

Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
United Club won the Ranbhoomi Cup final by 82 runs.
पंचकूला। रणभूमि कप के फाइनल में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ ने डिस्ट्रॉयर्स को 82 रन से हराकर खिताब जीत लिया। यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में डिस्ट्रॉयर्स की टीम 16.4 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। यूनाइटेड की जीत में रमेश पंचाल ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए। अनुभव कटारिया ने 26 गेंदों पर 64 और अंकुर अंबानी ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए। गेंदबाजी में नितेश चौहान ने तीन, जबकि रमेश पंचाल और एजे कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

रमेश पंचाल को 82 रन की नाबाद पारी और दो विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्श निज्जर को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला। उन्होंने आठ पारियों में 341 रन बनाए। चेतन बेस्ट बॉलर और विशाल ठाकुर बेस्ट फील्डर चुने गए। चेतन ने पांच पारियों में 14 विकेट लिए, जबकि विशाल ने छह कैच समेत नौ डिसमिसल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed