फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Minister gave instructions to complete the under-construction National Institute of Ayurveda at the earliest

Panchkula News: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री ने मनसा देवी में निर्माणाधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का किया मुआयना

Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Union Minister gave instructions to complete the under-construction National Institute of Ayurveda at the earliest
पंचकूला। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही आयुष विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अस्पताल, महाविद्यालय, हॉस्टलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री को निर्माणाधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने 20 एकड़ में बन रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अस्पताल भवन, महाविद्यालय भवन, ऑडिटोरियम, पीजी व यूजी हॉस्टल, अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल, अस्पताल की बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यों के बारे में भी बताया। इसके उपरांत केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेेंद्रभाई ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed