फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Minister Gajendra Shekhawat BJP's election in-charge

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत भाजपा के चुनाव प्रभारी

Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Gajendra Shekhawat BJP's election in-charge
चंडीगढ़। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी नियुक्त किया है। वह जल्दी चंडीगढ़ पहुंचकर चुनाव के लिए अगली रणनीति तैयार करेंगे। पार्टी उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार की जीत तो सुनिश्चित है, निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को दी जाने वाली नौ वोट को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अभी चुनाव प्रभारी की नियुक्ति नहीं की है। एक-दो दिन में पार्टी की तरफ से किसी वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी मिल जाएगी। अजय माकन अपने किसी भरोसेमंद को भी प्रभारी लगवा सकते हैं। पिछली बार राज्यसभा चुनाव के मतदान के लिए कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को प्रभारी लगाया था।
विज्ञापन

भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत पंजाब भाजपा के प्रभारी भी हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले शेखावत को तगड़ा चुनावी प्रबंधक माना जाता है। उन पर निर्दलीय उम्मीदवार के लिए भी बिसात बिछाने का जिम्मा रहेगा, चूंकि भाजपा आलाकमान ने कार्तिकेय को समर्थन देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed