फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Minister C.R. Patil to spearhead the Punjab election campaign.

Panchkula News: पंजाब चुनाव की कमान संभालेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Union Minister C.R. Patil to spearhead the Punjab election campaign.
दिल्ली में नेताओं से कर रहे मंथन, संगठन को और प्रभावी बनाने पर चल रही चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, पार्टी ने अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है।
पाटिल पिछले करीब दो सप्ताह से दिल्ली में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में चुनावी रणनीति पर गहन मंथन चल रहा है। पार्टी का मुख्य ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक राजनीतिक रणनीति भी तैयार की जा रही है। भाजपा नेतृत्व ने पंजाब में संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों के लिए कई स्तरों पर जिम्मेदारियां तय की हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया संगठन को मजबूत करने और नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने का काम करेंगे। वे जमीनी स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति देंगे। सीआर पाटिल की भूमिका सीधे तौर पर चुनावी रणनीति से जुड़ी है। उनकी बैठकों में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित चुनावी मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भाजपा का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed