फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Police Officers of Haryana Selected for Union Home Minister's Medal for excellence in investigation

उपलब्धिः हरियाणा के तीन पुलिस अफसरों को जांच में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक

Fri, 14 Aug 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Three Police Officers of Haryana Selected for Union Home Minister's Medal for excellence in investigation
अधिकारी, जिन्हें मिला पदक - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस विभाग की महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ 2020 से सम्मानित किया गया है। इस पदक के लिए देश भर से चुने गए 121 पुलिसकर्मियों में से हरियाणा पुलिस के तीन अधिकारियों को चुना गया है। पदक पाने वालों में पुलिस अधीक्षक कैथल शशांक कुमार सावन, उपनिरीक्षक अनिल कुमार और लेडी सब-इंस्पेक्टर रीटा रानी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों को इसलिए मिला सम्मान
एसपी कैथल शशांक कुमार सावन को झज्जर जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में तेजी से जांच व अनुसंधान करने के लिए सम्मानित किया है। जिसके परिणामस्वरूप दोषी को कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास व 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। उस समय सावन एएसपी झज्जर के रूप में तैनात थे और उन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन


तत्कालीन एएसपी सावन ने आधुनिक तकनीक से जांच पूरी कर महज 6 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर किया। जिसके परिणामस्वरूप अदालत द्वारा ठोस साक्ष्य व गवाहों के बयानों के तहत सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त फरीदाबाद में तैनात एसआई अनिल कुमार और पंचकूला में तैनात महिला एसआई रीटा रानी को भी जांच में उत्कृष्टता के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर तीनों पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed