फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan will visit flood affected areas of Punjab today

Panchkula News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

Wed, 03 Sep 2025 09:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan will visit flood affected areas of Punjab today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान वीरवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। उन्होंने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर विस्तृत चर्चा की और पंजाब के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। केंद्रीय मंत्री वीरवार सुबह अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से सीधे बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाएंगे। मुलाकात के बाद वे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। इसमें मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सोमवार को भी दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष पैकेज की मांग रख सकती आप
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे के दौरान राहत कार्यों में लगे आप के मंत्रियों, सांसद व विधायकों के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। पंजाब सरकार पहले ही केंद्र से विशेष पैकेज जारी करने की मांग कर रही है। आप सांसद मीत हेयर ने केंद्र से 20 हज़ार करोड़ रुपये की अंतरिम राहत तुरंत जारी करने की मांग की है। साथ ही नुकसान के आकलन के बाद भी और सहायता राशि जारी करने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान भी आप नेता उनके समक्ष ये मांगें रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed