फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Under whose pressure did the government take the decision to open the school: Selja

स्कूल खोलने का फैसला सरकार ने किसके दबाव में लिया : सैलजा

Thu, 15 Jul 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Under whose pressure did the government take the decision to open the school: Selja
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने यह फैसला किसके दबाव में लिया है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बताएं, क्या कोरोना की तीसरी लहर का खतरा सिर पर नहीं है, दूसरी लहर खत्म हो चुकी है और क्या एक भी बच्चे को वैक्सीन लगी है? उन्होंने कहा कि इतना सब होने पर भी स्कूल खोलने का फैसला क्या तर्कसंगत, न्यायसंगत है? क्या बच्चों के जीवन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में नहीं? सरकार के फैसले से साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। कोई दबाव तंत्र, कोई लॉबी उस पर हावी है जो फैसलों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी बच्चों को वैक्सीन नहीं लग जाती, तब तक स्कूल न खोले जाएं। सैलजा ने कहा कि लग तो यह भी रहा है कि सरकार की मंशा निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने की है। स्कूल खोलने से यदि एक भी बच्चे के जीवन पर खतरा आया तो मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। कॉलेज व यूनिवर्सिटी अभी तक बंद हैं, लेकिन स्कूलों को खोलने का फरमान जारी कर दिया गया। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लगातार सचेत कर रहे हैं। ऐसे में स्कूल खोलने का निर्णय सरकार वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed