फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uncontrollable dengue breaking record, number of patients reached 367

बेकाबू डेंगू तोड़ रहा रिकार्ड, मरीजों की संख्या पहुंची 367 पार

Fri, 16 Sep 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dengue breaking record, number of patients reached 367
पंचकूला। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता से पंचकूला के डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। डेंगू संक्रमण के मामले में जिला प्रदेश में सबसे ऊपर चल रहा है। यहां अन्य जिलों की अपेक्षा डेंगू के मामले कई गुना अधिक हैं। 21 जिलों में हिसार दूसरे नंबर पर है। यहां 62 केस जबकि 48 मामलों के साथ यमुनानगर तीसरे स्थान पर है। वर्तमान में जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 367 पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या 367 के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में डेंगू से दो जबकि बुखार से 15 लोग दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को नियंत्रित नहीं कर पा रहा है। वीरवार को भी 11 डेंगू संक्रमित मरीज मिले हैं। डेंगू फैलने का मुख्य कारण हाई रिस्क जोन में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति और फॉगिंग नहीं करना बताया जा रहा है। बता दें कि पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी कालका और पिंजौर में स्थानीय लोग घरों में पानी स्टोरेज कर रहे हैं। लोगों की दलील है कि उन्हें जीने के लिए हर दिन कम से कम चार घंटे की रोजाना पानी की सप्लाई मिलनी चाहिए। इसके बाद भी विभागों का तालमेल नहीं बन पाया है। पानी की आपूर्ति में कमी है। इस कारण लोगों के घरों में पानी के कंटेनर में सबसे अधिक लारवा पाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ गई है मरीजों की संख्या
बुखार और डेंगू के केस अधिक आने के बाद सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालका और पिंजौर में डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए सर्वे तो शुरू कर दिया गया लेकिन 24 घंटे पानी की सप्लाई और फॉगिंग नहीं होने के कारण केस बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जब बुखार से कालका और पिंजौर एरिया में 12 मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा और उसने बेड की व्यवस्था बढ़ाई। इसके पहले विभाग की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था। मौत के मामले के बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने डीसी और सीएमओ के साथ बैठक कर कालका सीएचसी और पिंजौर में बेड बढ़ाए। इंतजाम में विभाग की देरी के कारण बुखार और डेंगू के कारण लोगों की मौत लगातार हो रही है।
डेंगू एक नजर में आंकड़ा
सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि वीरवार को 11 नए केस सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 367 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। 67 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग की तरफ से चेकिंग के दौरान लोगों के घरों में वायलेशन मिलने के बाद 180 नोटिस दिए गए हैं। 40 टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। पंचकूला में 367 केसों में कालका से 160, पिंजौर से 138, सूरजपुर से 23, पंचकूला अर्बन एरिया से 22, नानकपुर से 11, ओल्ड पंचकूला से 4, कोट एरिया से 3, बरवाला से 2 और रायपुररानी से तीन केस, मोरनी और हंगोला से एक-एक केस सामने आए हैं।
पंचकूला से जिले वार डेंगू के केस
जिला ------ केस
पंचकूला----- 367
हिसार ----------62
यमुनानगर--------55
गुरग्राम--------- 29
पानीपत-------27
सिरसा -------18
करनाल-------13
चरखी दादरी---14
अंबाला -------15
कुरुक्षेत्र ------10
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार डोर टू डोर सर्वे करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूक किया गया है। विभाग की ओर से अस्पताल में बेड और डेंगू के टेस्ट भी शुरू कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लोगों को बुखार और डेंगू से बचाने के लिए बेड बढ़ाए गए हैं। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
प्रशासन की तरफ से पानी की सप्लाई के मुद्दे को लेकर मीटिंग की जाएगी। पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए हम संबंधित विभागों के साथ जल्द बैठक करेंगे और साफ-सफाई करवाने का प्रबंधन भी करेंगे। -महावीर कौशिक, उपायुक्त, जिला प्रशासन, पंचकूला

पंचकूला जिले में डेंगू के सबसे अधिक केस आने के बाद लोगों को पानी की स्टोरिंग के लिए रोका गया है। अब लोगों के घरों में पानी की सप्लाई टैंकर के माध्यम से सुबह और शाम होगी। हमारी लोगों से अपील है कि वह घरों में पानी का स्टोर नहीं करें। -डॉ. वीना सिंह, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed