{"_id":"64dfd2c71e726f79040a9bd9","slug":"unclaimed-animals-bite-on-the-grass-of-dividers-there-is-a-possibility-of-accidents-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-3377-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिवाइडरों की घास पर मुंह मारते हैं लावारिस पशु, हादसों की रहती है संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिवाइडरों की घास पर मुंह मारते हैं लावारिस पशु, हादसों की रहती है संभावना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर की सड़कों के बीच बने डिवाइडरों का रखरखाव नहीं होने के कारण वे बदसूरत नजर आने लगे हैं। इन पर घास इतना बड़ी हो गई है कि वे सड़क पर आने लगी है। इससे शहर की खूबसूरती तो खराब हो ही रही है, साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थिति खराब होती जा रही है। शहर के सभी सेक्टरों के बीच डिवाइडिंग रोड बने हैं। शहर ज्यादा खूबसूरत लगे इसके लिए इन सड़कों के डिवाइडरों पर फूलदार पौधे लगाए गए हैं। मगर अब हालात यह हो चुके हैं कि इन पर जंगली घास और आक के पेड़ उगे हैं। हर रोज नगर निगम के अधिकारी शहर की सड़कों से गुजरते हैं, मगर उन्हें यह अव्यवस्था दिखाई नहीं देती। या यूं कहें कि वे देखना ही नहीं चाहते।
हादसा होने का रहता है डर
डिवाइडरों पर उगी घास को खाने के लिए कई बार लावारिस पशु सड़कों पर ही डेरा डाल देते हैं। घास खाने के बाद वे अचानक सड़क पर आ जाते हैं, इस कारण हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं अगर कोई वाहन चालक सड़क किनारे चल रहा हो तो, रास्ते में ये पौधे और घास आ जाने के कारण दिशा बदलनी पड़ती है। इससे भी दुर्घटना होने का डर बना रहता है।
अधिकारी कर रहे नियमित कटाई का दावा
इस बारे में नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि घास काटने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाता है। शहर में धरातल की स्थिति अधिकारियों के सभी दावों को झूठा साबित कर रही है। घग्गर पार सेक्टर-26, 27, 28, सेक्टर- 10/11 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर- 14/15 डिवाइडिंग रोड, औद्योगिक क्षेत्र फेस- 1/2 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर- 4/12 डिवाइडिंग रोड सहित शहर की विभिन्न सड़कों पर डिवाइडरों का यही हाल है।
विज्ञापन
इसके लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद अगर कहीं परेशानी आ रही है तो उसको दूर करा दिया जाएगा। - मनीष, जेई नगर निगम, हॉर्टीकल्चर विंग