फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   UDID cards issued to 344472 disabled people in the state: Dr. Baljeet Kaur

राज्य में 344472 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड जारी : डाॅ. बलजीत कौर

Wed, 26 Jun 2024 10:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
UDID cards issued to 344472 disabled people in the state: Dr. Baljeet Kaur
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अप्रैल 2024 तक राज्य के 344472 दिव्यांगों को विलक्षण दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि केंद्र और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिव्यांग व्यक्तियों को एक ही कार्ड के जरिये देने के लिए यूनिक डिसेएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड यानी विलक्षण दिव्यांगता पहचान पत्र तैयार किया जाता है और इसका डेटाबेस राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यूडीआईडी परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के 102 अस्पतालों में कैंप लगाकर यह पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में पोर्टल www.swavlambancard.gov.in पर प्राप्त आवेदनों में से पात्र दिव्यांगों को अप्रैल 2024 तक 344472 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक डिसेबिलिटी सेल बनाया गया है। यह समर्पित सेल दिव्यांगों के लिए दिव्यांगता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफार्म है। उन्होंने राज्य के दिव्यांगों को अपील की कि वे सेवा केंद्रों, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालयों या सिविल अस्पतालों से संपर्क करके यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करें, ताकि वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed