{"_id":"5e173f3e8ebc3e87b96e3039","slug":"tyrode-of-a-moving-bus-broken-hit-the-mountain-pkl-office-news-pkl362576159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस की टाइरॉड टूटी, पहाड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस की टाइरॉड टूटी, पहाड़ से टकराई
विज्ञापन
पंचकूला। वीरवार सुबह 8 बजे पंचकूला-मोरनी रोड पर मोरनी से पंचकूला आ रही हरियाणा रोडवेज की बस का एक्सीडेंट हो गया। भूडी गांव के पास मोड़ पर बस की टाइरॉड टूट गई और स्टेरिंग ने काम करना बंद कर दिया। बस ड्राइवर ने बस को खाई में जाने से बचाने के लिए पहाड़ साइड टक्कर मारकर बस को किसी तरह रोका। उस समय बस में 65 से ज्यादा यात्री सवार थे। गनीमत रही की बस में सवार लोगों की ड्राइवर की सूझबूझ से जान बच गई। इस दौरान कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ। बस ड्राइवर विजय ने बताया कि इसके बाद मैकेनिक बुलाकर बस ठीक करवाई गई लेकिन खराब बस के बदले रोडवेज ने कोई दूसरी बस भी नहीं भेजी। लोग खुद ही लिफ्ट लेकर पंचकूला पहुंचे।
कोट्स
पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते बस में फाल्ट आ गया होगा। हरियाणा रोडवेज की ओर भेजी जाने वाली एक भी बस खराब नहीं हैं। सभी बसें बिल्कुल ठीक हैं। अगर कोई खराबी आती है, तो उसे तत्काल सही करवाया जाता है। वहीं मोरनी रूट पर चलने वाली बसों को भी प्रॉपर चेक करवा लिया जाएगा। रविंद्र पाठक, जीएम रोडवेज