फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two youths injured in a road accident get compensation of over Rs 9 lakh

Panchkula News: सड़क हादसे में घायल दो युवकों को 9 लाख से अधिक मुआवजा

Wed, 21 Jan 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in a road accident get compensation of over Rs 9 lakh
लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए थे घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) पंचकूला ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 9 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने के आदेश जारी किए हैं। ट्रिब्यूनल ने दोनों पीड़ितों की याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
यह दुर्घटना 24 मार्च 2023 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई थी। कार्तिक शर्मा और प्रतीक शर्मा एक्टिवा पर सवार होकर पिंजौर की ओर जा रहे थे। एयरोड्रम बसोलन के पास सामने से आ रहे वाहन ने गलत दिशा में तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ थाना पिंजौर में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


कार्तिक शर्मा को 6.15 लाख रुपये मुआवजा
कार्तिक शर्मा ने ट्रिब्यूनल को बताया कि हादसे के समय उनकी उम्र 28 वर्ष थी और वे पेशे से अधिवक्ता हैं। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर की दोनों हड्डियों और फीमर में फ्रैक्चर हुआ, जबकि चेहरे, आंख और दांतों पर भी गंभीर चोटें आईं। लंबे इलाज और आय में हुए नुकसान को देखते हुए ट्रिब्यूनल ने उन्हें 6 लाख 15 हजार 59 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक शर्मा को 2.91 लाख रुपये
दूसरे घायल प्रतीक शर्मा की उम्र हादसे के समय 25 वर्ष थी और वे एक निजी बीमा कंपनी में कार्यरत थे। उन्हें आंख, सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, साथ ही फेफड़ों में संक्रमण भी हो गया। इलाज सिविल अस्पतालों के अलावा पीजीआई चंडीगढ़ में चला। ट्रिब्यूनल ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें 2 लाख 91 हजार 1 रुपये का मुआवजा मंजूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed