फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two thieves entered the house in Sector-2, when the alarm was raised, the guards reached the spot and controlled them

Panchkula News: सेक्टर-2 के घर में घुसे दो चोर, अलार्म बजा तो मौके पर पहुंचे गार्डों ने किया काबू

Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two thieves entered the house in Sector-2, when the alarm was raised, the guards reached the spot and controlled them
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-2 के एक मकान में दिन-दिहाड़े घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश का मामला सामने आया है। दो चोर घर में घुसकर अलमारी से सामान निकाल चुके थे। इसी बीच ग्लोबल सिक्योरेक्स कंपनी के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दोनों चोरों को घर के अंदर से काबू कर लिया। प्रबंधक संजीवन कुमार ने बताया कि दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

संजीवन कुमार ने बताया कि 8 मार्च दोपहर 2 बजे दो युवकों ने मकान नंबर-1108 सेक्टर-2 पंचकूला में घुसपैठ करने की कोशिश की। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो ग्लोबल सिक्योरेक्स का अलार्म बज गया। ग्लोबल सिक्योरेक्स कंट्रोल रूम को अलार्म मिला, तो तुरंत सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंच गए। घर को घेर लिया। सुरक्षा गार्डों ने देखा कि दो लोग भागने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीछा कर 100 की दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इस मकान के मालिक राज कुमार कुछ दिन पहले बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed