फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two shooters arrested for firing on Pradeep Chaudhary's convoy

Panchkula News: प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग मामले में दो शूटर गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Two shooters arrested for firing on Pradeep Chaudhary's convoy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। रायपुररानी में पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग करने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अक्षत निवासी यमुनानगर और ध्रुव निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों को पुलिस 27 अगस्त तक रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि अमेरिका में बैठा सिमू ही गोल्डी पर फायरिंग करवाने का मुख्य आरोपी है। सिमू की गोल्डी से पुरानी रंजिश थी।
इसके चलते उसने गोल्डी पर जानलेवा हमला करवाया। उन्होंने बताया कि गोल्डी निवासी रायपुररानी जिला पंचकूला का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 29 मामले अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, लालडू, मोहाली में दर्ज हैं। एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने बताया कि 20 सितंबर को आरोपी ध्रुव पुत्र राजीव गर्ग ने बाइक पर सवार अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गोल्डी पुत्र चूहड सिंह पर फायरिंग की थी। इस मामले में पता चला कि तीनों आरोपियों ने करीब तीन माह पहले बराड़ा से गाड़ी भी छीनी थी। उन्होंने रायपुररानी में आकर एक क्रशर पर स्विफ्ट खड़ी कर बाइक पर सवार होकर फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फिर उसी गाड़ी से भाग गए थे। इस मामले में आरोपी ध्रुव के पास अवैध पिस्टल और वारदात में प्रयोग गाड़ी स्विफ्ट, मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

क्या है मामला
20 सितंबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी अपने काफिले के साथ चुनाव प्रचार के लिए रायपुररानी के भरौली गांव से गुजर रहे थे। काफिले में सबसे पीछे रायपुररानी निवासी गोल्डी अपने दोस्तों के साथ कार में सवार था। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन आरोपियों ने गोल्डी पर गोली चला दी। कार में सवार गोल्डी और दिनेश घायल हुए थे। गोल्डी का उपचार के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया था। उसकी हालत अभी स्थिर है। इस मामले में कुल अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से लगातार छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed