{"_id":"6966b289f5f4b694640f5ed9","slug":"two-people-were-arrested-for-duping-people-of-rs-14-lakh-on-the-pretext-of-italy-work-visa-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131675-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इटली वर्क वीजा का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इटली वर्क वीजा का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
छह युवाओं को विदेश भेजने का झांसा, दो साल तक करते रहे गुमराह
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इटली वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर छह युवाओं के परिवारों से 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर सिंह निवासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपियों ने पंचकूला के अलग-अलग परिवारों से जुड़े छह युवाओं को इटली भेजने का झांसा दिया और वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद दो साल से अधिक समय तक पीड़ितों को झूठे आश्वासन देकर गुमराह किया जाता रहा। न तो वीजा लगवाया गया और न ही रकम लौटाई गई।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर 19 अगस्त को थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई थी। जांच के दौरान यूनिट इंचार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 12 जनवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान ठगी की गई रकम की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे और आरोपियों से जुड़े अन्य संभावित ठगी मामलों की भी गहन जांच की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी को भी पैसे देने से पहले एजेंट का लाइसेंस और दस्तावेजों की पूरी जांच जरूर करें।