फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two people booked for murder after video of fight surfaced

Panchkula News: मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद 2 पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 10:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Two people booked for murder after video of fight surfaced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। सुरसिंह की पत्ती नंगल निवासी युवक महाबीर सिंह 31 मई की रात को घर से बाजार गया, लेकिन घर नहीं लाैटा। उससे हुई मारपीट का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। वीडियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने महाबीर सिंह के भाई सुखविंदर सिंह के बयान पर युवक पारस व गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

विधानसभा हलका खेमकरण के कस्बा सुरसिंह की पत्ती नंगल निवासी सुखविंदर सिंह के मुताबिक 31 मई की रात को साढ़े आठ बजे उसका भाई महाबीर सिंह (22) घर से बाजार के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे सुखविंदर सिंह अपने भतीजे गुरसेवक सिंह को साथ लेकर महाबीर सिंह का पता लगा रहा था। सरकारी अस्पताल के सामने झाड़ियों से उसका शव मिला। महाबीर सिंह के शरीर पर मारपीट के निशान पाए गए। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने सुखविंदर सिंह के बयान दर्ज कर जांच शुरू की, उस दाैरान पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा, जिसमें कुछ लोग महाबीर से मारपीट कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि तुम चोरी के लिए घर में दाखिल हुए हो। महाबीर सिंह वीडियो में यह कहता नजर आया कि मैं तो अपनी चप्पल लेने के लिए आया था। उक्त वीडियो को कब्जे में लेकर पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की टीम को सौंप दिया है। फिलहाल सुखविंदर सिंह के बयान पर जसपाल सिंह फौजी के लड़के पारस सिंह, निरवैल सिंह के लड़के गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश लगातार जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed