{"_id":"69446a415b843bf2ab07950b","slug":"two-notorious-snatchers-arrested-three-cases-of-mobile-snatching-solved-panchkula-news-c-87-1-pan1001-130698-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल स्नैचिंग की तीन वारदातें भी सुलझीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल स्नैचिंग की तीन वारदातें भी सुलझीं
Fri, 19 Dec 2025 02:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने महिला से सोने की चेन स्नैच कर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन, तीन मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि अक्टूबर माह में सेक्टर-8 पंचकूला में सैर कर रही एक महिला से दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने 16 दिसंबर को पहले आरोपी सोहित निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला को गिरफ्तार किया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में दूसरे आरोपी सुशील उर्फ राहुल निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक, छीनी गई सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी सोहित पर पहले से दो और सुशील पर चार चोरी व स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।