Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two Nigerians arrested with heroin worth five lakh

पांच लाख की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two Nigerians arrested with heroin worth five lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-17 और 43 बस स्टैंड के पास से क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियन को 105.82 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये तक आंकी गई है। संबंधित थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (21) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान (मूलरूप नाइजीरिया) नई दिल्ली के द्वारका निवासी चुकवनेबुकु (20) और जुसेफ जेम्स (28) के रूप में हुई है। शुक्रवार आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर चुकवनेबुकु का दो दिन और जुसेफ जेम्स का एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच एसपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि कार्यकारी डीएसपी सुखराज कटेवा और इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार टीम के साथ सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे एक नाइजीरियन पुलिस टीम को देख वापस मुड़ गया। शक होने पर पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से 55.82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम द्वारका निवासी चुकवनेबुकु बताया। सेक्टर-17 थाने में आरोपी के खिलाफ टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं दूसरे ओर टीम ने सेक्टर-43 बस स्टैंड से जुसेफ जेम्स को 50 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। इस मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों एक दूसरे को जानते तक नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी खुलासा हो इसके लिए दोनों का रिमांड लिया गया है। उनके पासपोर्ट के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों करीब पिछले पांच साल से दिल्ली में रह रहे हैं। आरोपी दिल्ली से नशा लाकर चंडीगढ़ में किसी को सप्लाई करने आए थे। अब क्राइम ब्रांच टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह नशा किसे सप्लाई करने जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जुसेफ जेम्स को इससे पहले हिमाचल की ऊना पुलिस नशे के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में वह जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20.45 ग्राम हेरोइन पकड़ी
उधर, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक युवक को 20.45 ग्राम हेरोइन के साथ सेक्टर-39/40/55/56 चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी मुनीष कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed