{"_id":"6287f8334994772cd561948a","slug":"two-new-policies-will-be-implemented-for-land-acquisition-panchkula-news-pkl451251613","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के लिए लाई जाएंगी दो नई नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण के लिए लाई जाएंगी दो नई नीतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार भूमि अधिग्रहण की पेचीदगियों को खत्म करने के लिए दो नई नीतियां लाने जा रही है। बड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि न मिलने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अभी सरकार ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से स्वैच्छिक तरीके से जमीन ले रही है। जल्द ही लैंड पुलिंग और ज्वाइंट वेंचर नीति लाई जाएगी। किसानों को नई परियोजनाओं में लाभ का हिस्सेदार भी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि वर्तमान अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण करना आसान नहीं है। कोर्ट की एन्हांसमेंट के कारण जमीन लेने का काम लंबा हो जाता है। जमीन आगे बड़े उपभोक्ताओं को भी देनी होती है, जिसमें दिक्कत आती है। नई नीतियों में छोटे-छोटे किसानों से उनकी जमीन एकत्रित कर सरकार लेगी, जिसमें किसानों को भूमि का उचित मूल्य दिया जाएगा। जमीन पर लगने वाली परियोजना से जो लाभ होगा, उसका हिस्सा किसानों को भी देंगे।
राज्यसभा प्रत्याशी पर नहीं खोले पत्ते, कुलदीप को बताया मित्र
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से होने वाले प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उम्मीदवार संसदीय बोर्ड तय करेगा। समीकरण संख्या बल के हिसाब से तय होंगे। दोनों सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे या एक पर, यह समय पर पता चल जाएगा। निश्चित तिथि पर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर देंगे। कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात पर सीएम बोले कि वे मेरे मित्र हैं। उनके साथ मुलाकात होती रहती है।