फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two more cases registered against the kingpin of illegal recovery, the famous financier Anil Bhalla and his son

जिले में कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले

Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two more cases registered against the kingpin of illegal recovery, the famous financier Anil Bhalla and his son
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले हैं। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 20 मरीज होम आइसोलेट हैं और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 275 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44349 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43914 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 500 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना से संक्रमित हुए हैं। तीसरी लहर के दौरान भी 185 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिले में अब तक 414 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 624093 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed