फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two lakh rupees cheated on the pretext of getting a job, case registered against the accused

नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cheated on the pretext of getting a job, case registered against the accused
पिंजौर। गांव खेड़ावाली लेही में सरकारी नौकरी लगवाने और चिट फंड के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जोगिंद्र पाल निवासी गांव खेड़ावाली लेही ने बताया कि उसकी गांव खेड़ावाली में एक करियाना की दुकान है। आरोपी राकेश सिंह ने खुद को डॉक्टर बताते हुए उसकी दुकान के साथ एक दुकान किराए पर ले ली। उसने गांव वालों को बहला फुसलाकर दि फारच्यून बॉक्स के नाम से लक्की ड्रॉ स्कीम शुरू की। इसके एवज में 400 रुपये प्रतिमाह की दर से एक साल तक के लिए 29 लोगों से पैसा लेना शुरू कर दिया। आरोपी ने लोगों को बताया कि वह हर महीने लक्की ड्रॉ निकालेगा और जिसका ड्रॉ निकल जाएगा उसे वह अपना पैसा या सामान लेकर लक्की ड्रॉ स्कीम से बाहर हो जाएगा। इसके अलावा आरोपी युवाओं को नौकरी लगवाने का झांसा भी देने लगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी राकेश सिंह ने दो महीने बाद लक्की ड्रॉ निकाला परंतु उस ड्रॉ में गांव के किसी व्यक्ति का नाम नहीं था। इसके अलावा आरोपी ने उससे कहा कि वह रेलवे विभाग में लोगों की नौकरी लगवाता है। वह उसके झांसे में आ गया और उसने अपने रिश्तेदार रोबिन और प्रमोद निवासी अंबाला को नौकरी लगवाने के एवज में आरोपी को प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये के हिसाब से कुल दो लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने कहा कि जब वह नियुक्ति पत्र देगा तो प्रति व्यक्ति वह 5 लाख 50 हजार रुपये और लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख लेने के बाद आरोपी ने लंबे समय तक कोई बात नहीं की। इसके बाद आरोपी दुकान खाली कर गांव से चला गया। जब उसने आरोपी से दो लाख रुपये मांगे तो उसने पंजाब नेशनल बैंक की 16 हजार रुपये की नकली रसीदें बनाकर उसके पास भेज दीं। जब आरोपी से लक्की ड्रॉ स्कीम में दिए लोगों के 34800 रुपये सहित कुल 2 लाख 34 हजार 800 रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed