फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two innocent children died due to drowning in the rain water filled in the dunes

Panchkula News: टीलों में भरे बारिश के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Fri, 29 Aug 2025 12:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two innocent children died due to drowning in the rain water filled in the dunes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। हरिके पत्तन थाना के अंतर्गत बुर्ज देवा सिंह गांव में बारिश के पानी से भरे टीलों में गिरने से एक मजदूर परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। गांव बुर्ज पूहला के निवासी यह दोनों बच्चे भाई लगते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुर्ज देवा सिंह गाँव का एक किसान अपने गांव में एक धार्मिक संस्था से जुड़ी घोड़ियां लाया था। किसान ने गांव के छोटे बच्चों से कहा कि वह इनको खेतों में ले जाकर चारा खिलाए और वापस आ जाए। गांव के आधा दर्जन बच्चे 30 घोड़िया चराने खेतों में गए थे। वहां पर भट्ठा मालिक ने अपनी सुविधा के लिए खेतों में कुछ टीले खुदवा रखे थे। यह टीले बारिश के पानी से भर गए थे। ये टीले छह से सात फीट लंबे और करीब छह फीट गहरे थे।
विज्ञापन

घोड़ियों को चराते समय दो मासूम बच्चे पानी से भरे इन टीलों में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से भरे टीलों से बाहर निकाला। इस दौरान दोनों की मौत हो चुकी थी। बुर्ज पूहला से जुड़े राजमिस्त्री बलबीर सिंह बीरा ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ (11) और प्रिंसदीप सिंह उर्फ प्रिंस (9) के रूप में हुई है। प्रभ एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। प्रिंस गांव के सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था। प्रभदीप सिंह प्रिंस के पिता गुरप्रीत सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मां संदीप कौर ज्योति विलाप करती हुई कह रही थीं कि पहले मेरा पति छीना और अब मेरा मासूम बच्चा। गांव के सरपंच सतनाम सिंह, जसवंत सिंह, रेशम सिंह, जसबीर सिंह, बीरा सिंह, गुरबचन सिंह ने कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हादसे की उच्चस्तरीय जांचकी जाए। मृतक मासूम बच्चों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed