फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two houses in the accident unlit lamp

हादसे में बुझे दो घरों के चिराग

Wed, 16 Oct 2013 02:57 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Wed, 16 Oct 2013 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two houses in the accident unlit lamp
हिमाचल के कसोली घूमने गए पांच दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद खाई में झूल गई। हादसे में चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल हुआ एक युवक हादसे के बाद से गायब बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतकों में एक युवक पंचकूला, जबकि दूसरा अमूतसर का रहने वाला है। मंगलवार दोपहर बाद मृतकों के शव पंचकूला पहुंचे। यहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


घायलों के रिश्तेदारों के सेक्टर-19 निवासी प्रतीक, सेक्टर-25 निवासी अमित, जीरकपुर निवासी अमनदीप और हर्षदीप आपस में दोस्त हैं और पंचकूला के सेक्टर-14 में स्थित आईटीआई से होटल मैनेजमेंट एवं प्लंबरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षदीप और अमनदीप दोनों सगे भाई हैं और अमृतसर के रहने वाले हैं। यहां पर दोनों जीरकपुर में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे।


सोमवार को चारों दोस्त अपने पुलिसकर्मी दोस्त रमन कुमार निवासी पंचकूला के साथ कसोली घूमने गए थे। कसोली जाने के लिए हर्षदीप अपने किसी रिश्तेदार से क्रूज गाड़ी मांगकर लाया था।



सोमवार सुबह पांचों कसोली घूमने के बाद और देर रात घर लौट रहे थे। देर रात जाबली के नजदीक उनकी गाड़ी को अज्ञात वाहन ने पीछे से तेज टक्कर मार दी।

इसके बाद क्रूज गाड़ी पलट गई और युवक उसमें फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी में फंसी ने मौके पर पहुंच युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल परवाणू में भर्ती करवाया।


वहां पर प्रतीक और अमनदीप को मृत घोषित कर दिया। हर्षदीप और अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी को पुलिसकर्मी रमन कुमार चला रहा था, जिसे मामूली चोट आई थीं। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।

सभी युवकों की पहचान गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर की जा सकी और उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।


हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन परवाणू अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव पंचकूला ले लाए।

बाद दोपहर अमनदीप के परिजन उसका शव अमृतसर ले गए, जबकि प्रतीक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed