{"_id":"67e1b6bee11c167b0b02fcba","slug":"two-himachal-smugglers-arrested-1342-grams-of-heroin-recovered-from-car-panchkula-news-c-87-1-pan1009-120804-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हिमाचल के दो तस्कर गिरफ्तार, कार से 13.42 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हिमाचल के दो तस्कर गिरफ्तार, कार से 13.42 ग्राम हेरोइन बरामद
Tue, 25 Mar 2025 01:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनकी कार से 13.42 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपी जीरकपुर से हेरोइन खरीदकर हिमाचल व पंचकूला में बेचते थे।
आरोपियों की पहचान नरेश कुमार (38) गांव अंगवाही जिला शिमला, हिमाचल व गौरव शर्मा (33) गांव पुजारली कंडाघाट जिला सोलन हिमाचल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड में पुलिस मुख्य ड्रग तस्कर का पता लगाने के साथ-साथ ये भी जानने की कोशिश करेगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लाकर कहां बेचते थे।