फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two henchmen of arms smuggling gang arrested

Panchkula News: हथियार तस्करी गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two henchmen of arms smuggling gang arrested
मोहाली। स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान लुधियाना के लेहरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह उर्फ लव और 35 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों का बुधवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया जिन्हें वीरवार का अदालत में पेश किया जाएगा। उक्त दोनों आरोपी पहले से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की निशानदेही के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को उनके गांवों से काबू किया गया है। इससे पहले स्टेट ऑपरेशन सेल ने शनिवार को उनके चार साथी गुरमनजोत सिंह, लेहरा गांव के कुलदीप सिंह उर्फ मानक, भैणी गुजरां गांव के संदीप सिंह और बरनाला जिले के मूम गांव के सुखचैन सिंह को गिरफ्तार किया था। एसएसओसी ने उनके पास से 9 देसी पिस्टल व 8 कारतूस बरामद किए थे। उक्त सभी को मध्यप्रदेश से हथियार लाते समय एसएसओसी ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि गुरमनजोत और कुलदीप जो हथियार तस्करी रैकेट में कथित मुख्य साजिशकर्ता थे, ने लवप्रीत और जसवंत के साथ मिलकर अवैध हथियारों के लिए मध्य प्रदेश (एमपी) स्थित हथियार तस्करों को 3.31 लाख का भुगतान किया था। जांच में पता चला कि लवप्रीत और जसवंत दोनों ने अपने लिए एक-एक हथियार खरीदा था। लवप्रीत पर पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज थे। सभी आरोपियों पर मोहाली के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed