{"_id":"68ebd783e2a7c0604b0bf938","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-after-being-run-over-by-an-out-of-control-minibus-panchkula-news-c-59-1-asr1001-114647-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेकाबू मिनी बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेकाबू मिनी बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत
Sun, 12 Oct 2025 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 12 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा रोड पर रविवार को बेकाबू मिनी बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनाें की मौके पर ही मौत हो गई।
अमृतसर से मजीठा की तरफ जा रही 2 मिनी बसों के चालकों ने सवारियां उठाने के चक्कर में रेस लगा रखी थी। इस दौरान एक मिनी बस बेकाबू हो गई। सड़क के किनारे जा रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। थाना मजीठा पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बटाला रोड स्थित कस्बा वेरका में रहने वाला प्रदीप कुमार (23) अपने दोस्त इंदिरा कॉलोनी द्वारका निवासी अभि कुमार (24) के साथ बाइक पर मजीठा की तरफ जा रहा था। जब वे गांव नवां नाग के सामने पहुंचे तो 2 मिनी बस तेज रफ्तार से जा रही थी। दोंनों एक-दूसरे से आगे निकलने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान एक मिनी बस ने दोनों दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए। बस दोनों को 100 मीटर से भी ज्यादा दूर तक घसीटते हुए ले गई। दोनों बुरी तरह से कुचले गए और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने कहा कि आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं। मिनी बस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मजीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।