{"_id":"5f7cc5ce8ebc3e9b7965a532","slug":"two-elderly-women-die-from-corona-in-panchkula-78-infected-pkl-office-news-pkl3901457113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 78 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 78 संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना से लोगों दो मौत हो गई। इसके अलावा 78 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 54 नए मामले पंचकूला के हैं, जबकि 24 लोग बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। पंचकूला में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित सेक्टर-8 और पिंजौर में पाए गए हैं। पिंजौर में छह, सेक्टर-6 में छह और सेक्टर-8 में दस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक पंचकूला में कुल 97 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा 97 पहुंच गया है। संक्रमण से मंगलवार को सेक्टर-20 की एक 63 वर्षीय और रायपुररानी की एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इन कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, ताकि उनको ट्रेस कर क्वारंटाइन किया जा सके और उनके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को अलीपुर में एक, बगवाली में दो, बीड़ घग्गर में एक, फतेहपुर में एक, लोहगढ़ में तीन, मनसा देवी में एक, एमडीसी-5 में दो, एमडीसी-6 में एक, पिंजौर में छह, रायपुररानी में एक, सकेतड़ी में दो, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-2 में दो, सेक्टर-20 में तीन, सेक्टर-21 में दो, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-3 में एक, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-6 में छह, सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-8 में दस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. जसजीत कौर ने कहा कि जहां कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उन इलाकों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।