{"_id":"6aac4b7eb3fa1a4fec098e30","slug":"two-dogs-terrorize-sector-4-four-people-bitten-in-five-months-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141487-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-4 में दो कुत्तों का आतंक, पांच महीने में चार को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-4 में दो कुत्तों का आतंक, पांच महीने में चार को काटा
विज्ञापन
मकान नंबर 380 के बाहर मंडरा रहे कुत्तों से बच्चे-बुजुर्ग डरे, शिकायत के बाद भी निगम ने नहीं की कार्रवाई
डॉग कैचिंग दस्ते को कई बार फोन और लिखित शिकायत, लोगों ने कहा-जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 में मकान नंबर 380 के बाहर घूम रहे दो कुत्तों से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले पांच महीनों में दोनों कुत्तों ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इनमें घर में काम करने वाली मेड, गली में नारियल बेचने वाला/दूधवाला, डिलीवरी देने आया युवक और पड़ोस में रहने वाला युवक शामिल हैं। शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।
पीड़ित परिवार के राघव गुप्ता और उनकी माता सुनीता गुप्ता ने बताया कि कुत्तों के डर से वे खुद भी घर से निकलने में डर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों कुत्तों ने एक युवक पर हमला कर उसके शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों कुत्ते बेहद आक्रामक हैं। उनका कहना है कि कई बार कुत्ते लोगों के पीछे दौड़ते हैं और आती-जाती गाड़ियों पर भी हमला करते हैं। चारों घायलों को अस्पताल में इलाज करवाने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े। लोगों ने कुत्तों में रेबीज होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
शाम होते ही गली में पसरा सन्नाटा
लोगों ने बताया कि शाम होते ही गली में आवाजाही कम हो जाती है। बच्चों को बाहर खेलने नहीं भेजा जा रहा, जबकि बुजुर्ग पार्क जाने से भी डर रहे हैं। लोगों के अनुसार नगर निगम के डॉग कैचिंग दस्ते को कई बार फोन करने के साथ लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।