फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two deaths due to corona in Panchkula, 58 infected

पंचकूला में कोरोना से दो मौत, 58 संक्रमित

Wed, 25 Nov 2020 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two deaths due to corona in Panchkula, 58 infected
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई है। इसमें पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग और कालका निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 124 पहुंच गई है। जिले में मंगलवार को 58 लोग संक्रमित भी मिले हैं। इसमें पंचकूला के 14 लोग शामिल हैं। जिले का रिकवरी रेट भी अब 92.90 फीसदी पर पहुंच गया है। संक्रमितों की पहचान के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अब रोजाना करीब आठ सौ टेस्ट कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोरोना के ज्यादा से ज्यादा मामले जल्द से जल्द ट्रेस किए जाएं।
विज्ञापन

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक 124 मौतें हो चुकी हैं। अब पंचकूला में रिकवरी रेट 92.90 फीसदी आ गया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। मंगलवार को पंचकूला के अमरावती इनक्लेव के एक, डीएलएफ वैली में एक, कालका में एक, पिंजौर में दो, रायपुररानी में एक, सेक्टर-11 में दो, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-21 में एक, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-9 में एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिले में 465 कोरोना मरीज सक्रिय
पंचकूला। संक्रमण बढ़ने के कारण जिले में सक्रिय कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को 465 सक्रिय संक्रमित बचे हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि मंगलवार को पंचकूला में सिर्फ 14 मामले पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 107114 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 11094 मामले आए हैं। इसमें से 8396 मामले पंचकूला के हैं। अब तक कोरोना संक्रमित रोगियों में से 7807 रोगी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed