फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two day Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayajna begins in Panchkula today

पंचकूला में महायज्ञ का शुभारंभ: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की मांग- अयोध्या के बाद मथुरा में बने कृष्ण मंदिर

Wed, 05 Aug 2026 07:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

पंचकुला में दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ शुरू हो गया है। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में आयोजित इस यज्ञ का उद्देश्य देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी इस महायज्ञ के संयोजक हैं।

विज्ञापन
Two day Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayajna begins in Panchkula today
महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के अग्रसेन भवन में बुधवार को दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ शुरू हुआ। यह महायज्ञ वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण रखा गया है।
विज्ञापन


सीएम सैनी के राजनीतिक सचिव हैं संयोजक
हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी इस महायज्ञ के संयोजक हैं। महायज्ञ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, तरुण भंडारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

 

Two day Shri Vidya Koti Kumkumarchan Mahayajna begins in Panchkula today
हरियाना के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनाने की मांग
वाराणसी से आए विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आरंभ करवाया। हजारों सुहागिन महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन किया। वातावरण वैदिक मंत्रों और भक्तिमय गीतों से गूंजता रहा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने युवाओं से 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने गौ संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक एकता पर जोर दिया। स्वामी ने मथुरा में भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनाने की मांग भी की। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक माता ललिता के महायज्ञ का देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सनातन धर्म प्रसार कार्य की सराहना की। पीडब्ल्यूडी विभाग के कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवार ने उन्हें निर्बल वर्ग के विकास का प्रतीक बताया। तरुण भंडारी ने 2047 से पहले भारत को विश्व शक्ति बनाने का लक्ष्य रखा। पंजाब हरियाणा एवं चंडीगढ़ हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह भी उपस्थित थे। आचार्य शेषनाथ तिवारी, मुकेश पांडे, शिवपाल यादव और पप्पू यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और श्रद्धालु इस महायज्ञ में उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, इस यज्ञ से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव का संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed