फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two day mega job fair organized in Sector-1 PG College

Panchkula News: सेक्टर -1 पीजी कॉलेज में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन

Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Two day mega job fair organized in Sector-1 PG College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पीजी कॉलेज सेक्टर-1 में वीरवार को दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन विद्यार्थियों को प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग दी गई और इसमें जिले के पांच राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर वाणिज्य, आईटी और कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में सीखा। इस मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सहायता से मिलने वाले स्वर्णिम अवसरों का लाभ जरूर उठाना चाहिए। वहीं, प्रशिक्षण कार्यक्रम के वरिष्ठ ट्रेनर मनोज सहगल ने कहा कि विद्यार्थियों के पास पर्याप्त करियर बनाने के अवसर हैं। उन्हें खुद को आवश्यकता के मुताबिक ढालने की जरूरत है। विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक कौशल सीखने की जरूरत है, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए रोजगार हासिल करना आवश्यक है।
पहले दिन कॉरपोरेट ट्रेनर सुखजीव बजाज और अमनजोत कौर ने विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल्स की विस्तृत जानकारी दी और साक्षात्कार के लिए जरूरी टिप्स दिए। इसके साथ महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. चित्रा तंवर ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए रोजगार के विभिन्न अवसरों और तैयारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में रोजगार तक विद्यार्थियों की पहुंच बनाने के उद्देश्य से इस प्री -प्लेसमेंट ट्रेनिंग क आयोजन किया गया। इस जॉब फेस्ट का आयोजन प्रोफेसर नवीन जांगड़ा की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रो. पूजा, प्रो. अंकिता, डॉ. विधि मान, डॉ. अनुराग चहल, डॉ. परवेश, प्रो. श्रेयसी, डॉ. शीतल, प्रो. अलका, प्रो. पंकज हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा
इस मेगा जॉब फेसर में हिस्सा लेने पहुंचे एमए के अभिषेक धीमान ने बताया कि यहां आए सभी विद्यार्थियों को पहले दिन प्री प्लेसमेंट ट्रेनिंग के जरिए नौकरी लेने के लिए अच्छे से ट्रेनिंग दी गई, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं, दीपा ने बताया कि विद्यार्थियों को वाणिज्य, बैंकिंग, आईटी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटिंग के क्षेत्र में नौकरी लेने के लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed