फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two constables including SHO suspended for recovery of Rs.5.5 lakh from trader

व्यापारी से साढ़े 55 लाख की वसूली में एसएचओ सहित दो कांस्टेबल निलंबित

Sun, 03 Jan 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two constables including SHO suspended for recovery of Rs.5.5 lakh from trader
पंचकूला। सेक्टर-5 होटल शिराज में 11 दिसंबर को व्यापारी से साढ़े 55 लाख रुपये की वसूली के मामले में एसआईटी रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन सहारण, हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह और एसपीओ पवन कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने गठित एसआईटी की रिपोर्ट के बाद की है।
विज्ञापन

इस मामले में जांच के बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी फुटेज में सेक्टर-14 थाना प्रभारी की गाड़ी, हेड कांस्टेबल और एसपीओ पवन कुमार दिखाई दिए थे। जिस बैग में आरोपी ने पैसा रखा था, वह बैग भी होटल के सीसीटीवी फुटेज में सामने नजर आया है। इस जांच की गठित एसआईटी ने रिपोर्ट डीसीपी को सौंपी थी। इसके बाद डीसीपी की ओर से यह कार्रवाई तीनों आरोपियों पर की गई है। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई एक कार भी पुलिस ने बरामद की है। वहीं इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी एसआईटी और क्राइम ब्रांच की ओर से इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
दरअसल करनाल के व्यापारी कुणाल चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह मकान खरीदने के लिए साढ़े 55 लाख रुपये लेकर सेक्टर-5 के होटल शिराज में ठहरा हुआ था। इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन सहारण की गाड़ी से पुलिसकर्मी हरपाल सिंह, एसपीओ पवन कुमार और कुुशविंदर शर्मा सहित कुछ पांच लोग उसके पास पहुंचे और इस रकम के बारे में पूछताछ करने के बाद धमकी दी और फिर पूरी रकम लेकर चले गए। इसके बाद अपनी रकम वापिस लेने के लिए वह लगातार थाने के चक्कर काटता रहा। कुणाल चोपड़ा ने पुलिस मुलाजिमों पर यह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने उसे धमकी देकर कहा था कि अगर वह दोबारा साढ़े 55 लाख रुपये उनसे मांगने आएगा तो उसे ही किसी झूठे केस में फंसा देंगे। यह धमकी कुणाल को सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन सहारण ने दी थी। इसके बाद परेशान होकर कुणाल चोपड़ा ने इस मामले की शिकायत गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी की थी। जिसके बाद यह शिकायत डीसीपी को भेजकर मामले में जांच करवाने के लिए कहा गया था। इसके बाद इस मामले की एसआईटी की ओर से जांच की गई है। इंस्पेक्टर नवीन सहारण पर आरोप लगने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। उनका चार्ज सेक्टर-14 थाना प्रभारी के तौर पर इंस्पेक्टर राजीव मिगलानी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
एसआईटी की जांच में एसएचओ इंस्पेक्टर नवीन सहारण, हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह और एसपीओ पवन कुमार के दोषी पाए जाने के बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
-मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed