{"_id":"6a3d8d05bc76cd009a0ceb38","slug":"two-children-on-one-bed-in-the-pediatric-ward-parents-worried-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24095-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीडियाट्रिक वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चे, अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीडियाट्रिक वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चे, अभिभावक परेशान
विज्ञापन
मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में शिफ्टिंग के बीच अव्यवस्था, सुरक्षा और पेयजल सुविधा का अभाव
पीडियाट्रिक वार्ड में बढ़ी मरीजों की संख्या, एक सप्ताह से चल रही है गायनी और पीडियाट्रिक वार्ड की शिफ्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में गायनी और पीडियाट्रिक वार्ड की शिफ्टिंग के दौरान व्यवस्थाओं की कमी उजागर हो गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वहीं पीडियाट्रिक वार्ड में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण एक ही बेड पर दो-दो बच्चों को रखना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।
पीडियाट्रिक ओपीडी शुरू हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन वार्डों की शिफ्टिंग के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ने से स्टाफ पर अतिरिक्त दबाव बन गया है। हालात यह हैं कि वार्ड में पर्याप्त बेड नहीं होने के कारण कई बच्चों को एक ही बेड साझा करना पड़ रहा है।
एक सप्ताह से चल रही वार्डों की शिफ्टिंग
अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से गायनी और पीडियाट्रिक वार्डों को नए भवन में स्थानांतरित करने का कार्य चल रहा है। पीडियाट्रिक वार्ड में पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को शिफ्ट किया गया है। शिफ्टिंग के शुरुआती चरण में 13 बच्चों को नए वार्ड में स्थानांतरित किया गया था। अभिभावकों का कहना है कि नए अस्पताल भवन में अभी तक पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हो सकी हैं। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
सुविधाएं बढ़ाने की मांग
अभिभावकों ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने और बच्चों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल का नया भवन शुरू होने के बावजूद यदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी तो मरीजों को राहत नहीं मिल पाएगी।