फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two bike riders injured after being hit by an unknown car driver

Panchkula News: अज्ञात कार चालक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 11 Oct 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured after being hit by an unknown car driver
रायपुररानी। गांव हरिपुर के दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल पर जा रहे युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा 6 अक्तूबर को शाम करीब 5 बजे के आसपास नेशनल हाईवे-7 पर गांव गोलपुरा के पास हुआ। पुलिस ने गुरदीप की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरदीप ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से वेल्डर है। हादसे के दिन वह साथी वीरेंद्र के साथ बैबलपुर से काम खत्म कर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में एक काले रंग की ऑल्टो कार ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कुछ देर घटनास्थल पर रुका लेकिन मौके पर जमा भीड़ के बाद फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल रायपुररानी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गुरदीप ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed