{"_id":"66f2e73a8d33412ce20e0f0b","slug":"two-arrested-including-tailor-running-drug-racket-in-goraya-12-kg-opium-recovered-panchkula-news-c-46-1-spkl1013-105672-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गोराया में ड्रग रैकेट चला रहे दर्जी सहित दो काबू, 1.2 किलो अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गोराया में ड्रग रैकेट चला रहे दर्जी सहित दो काबू, 1.2 किलो अफीम बरामद
Tue, 24 Sep 2024 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
झारखंड से ट्रेन के जरिए पंजाब में की जा रही थी अफीम की तस्करी, पुलिस ने वाहन जब्त कर रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 1.2 किलोग्राम अफीम जब्त की है। कथित तौर पर ये ड्रग्स झारखंड से खरीदकर लाई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पेशे से दर्जी रोशन लाल निवासी दिलबाग कॉलोनी गोराया तथा नरिंदर सिंह निवासी मोहल्ला गुरु नानकपुरा गोराया के रूप में हुई है।
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि डीएसपी फिल्लौर स्वर्ण सिंह बल की देखरेख में गोराया थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने नियमित गश्त व चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पुली नहर कमालपुर के पास स्कूटर सवार दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर पुलिस ने 600-600 ग्राम के दो अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखी गई 1.2 किलोग्राम अफीम बरामद की। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि रोशन लाल ने झारखंड से अफीम खरीदी थी तथा नरिंदर सिंह उसका कुरिअर का काम करता था।
नरिंदर सिंह झारखंड से ट्रेन के जरिए नशीले पदार्थ लेकर आया था और उसे रोशन लाल के इलाके में ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए जा रहा था। गोराया थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस झारखंड में नशीले पदार्थों के कारोबार से संभावित संबंधों के साथ-साथ जब्त अफीम के वितरण में शामिल सहयोगियों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और पूछताछ में उनके संबंधों की आगे की जांच करने के साथ ड्रग सप्लाई चेन में अतिरिक्त लिंक का पता लगाएंगे।