फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two Arrested, Including a Woman, for Blackmailing with Obscene Videos

Panchkula News: अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग में महिला समेत दो गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested, Including a Woman, for Blackmailing with Obscene Videos
युवती को नशीला पदार्थ देकर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो, दुष्कर्म और शोषण के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया कि वह एक दुकान पर काम करती थी। इस दौरान दुकान मालिक की पत्नी ने उससे मित्रता कर उसे अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि बाद में महिला उसे पंचकूला स्थित एक फ्लैट में ले गई, जहां उसे नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, महिला के सहयोगी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया तथा उसका शोषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की प्रारंभिक शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी। घटना पंचकूला क्षेत्र की होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला आगे की कार्रवाई के लिए पंचकूला पुलिस को भेज दिया।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज करवाए और मेडिकल परीक्षण कराया। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच महिला एएसआई कविता ने की।


डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed