फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two arrested for drug smuggling; 7 kg hashish recovered, case registered

Panchkula News: नशा तस्करी में दो गिरफ्तार<bha>;</bha> सात किलो चरस बरामद, केस दर्ज

Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for drug smuggling; 7 kg hashish recovered, case registered
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने चरस तस्करी में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे सात किलो 222 ग्राम चरस बरामद की है। इनकी पहचान 29 साल के विशाल धीमान निवासी जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश और 24 साल के अभिषेक ठाकुर निवासी जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। यह दोनों जीरकपुर के बलटाना में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ की जाएगी कि वह सप्लाई किसको करते थे।
विज्ञापन

पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के दो युवक जीरकपुर के बलटाना में किराए के मकान में रहकर चरस सप्लाई कर रहे हैं। वे अपनी कार में इंडस्ट्रियल फेस-1 सेक्टर-19 में ग्रीन बेल्ट के पास किसी ग्राहक को चरस सप्लाई करने जाएंगे। इस पर एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीन कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश देकर दोनों को काबू कर लिया। इनकी कार की तलाशी ली तो उसमें से 7 किलो 222 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में वह इस संबंधी कोई लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों हिमाचल प्रदेश से चरस खरीदकर पंचकूला क्षेत्र में बेचते थे। दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस की धारा-20सी के तहत केस दर्ज किया है। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मोहाली, जीरकपुर और पंचकूला में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed