{"_id":"6877ef82ee5bebf781092dba","slug":"two-arrested-for-cheating-the-mayor-of-rs-42-lakh-nothing-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124792-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मेयर से 42 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, बरामदगी कुछ भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मेयर से 42 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, बरामदगी कुछ भी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। साइबर क्राइम टीम ने मेयर कुलभूषण गोयल के साथ 42 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को 5 जुलाई को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, लेकिन दस दिन की रिमांड के बाद भी पुलिस आरोपियों से कुछ बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों की पहचान सलाऊदीन अंसारी और श्याम दयाल के रूप मे हुई है। जांच अधिकारी एएसआई बृजेश कुमार ने कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप चैट्स और संबंधित बैंक खातों की गहन जांच कर आरोपियों की पहचान की।
यह है मामला
यह मामला 27 जून को साइबर क्राइम थाना पंचकूला में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता कुलभूषण गोयल (मेयर) निवासी सेक्टर-6 पंचकूला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी अमरनाथ अग्रवाल इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (डेवलपमेंट ऑफ अमरावती एनक्लेव) जिसमें वे निदेशक हैं। जिसका कार्यालय सेक्टर-2 पंचकूला में स्थित है। शिकायत के अनुसार 26 जून को उनके बेटे के मोबाइल पर एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि कंपनी के बैंक खाते से दो संदिग्ध भुगतान हुए हैं। बाद में जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जाली लेटर हेड और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कुल 42 लाख 52 हजार की धोखाधड़ी की है।