{"_id":"68828c3671f0f53738084ccf","slug":"two-arms-smugglers-arrested-with-a-pistol-and-cartridges-panchkula-news-c-87-1-pan1009-125060-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो हथियार तस्कर एक कट्टा और कारतूस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो हथियार तस्कर एक कट्टा और कारतूस समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को 22 जलाई को एक कट्टा और एक कारतूस के साथ सेक्टर-17 के लाला लाजपत राय सामुदायिक केंद्र के पास से और दूसरे को 24 जुलाई को यूपी के जिला रामपुर से गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी गुरजंट सिंह उर्फ नौनी (27) निवासी गांव बुढ़नपुर और दूसरा अमरपाल निवासी जिला रामपुर, यूपी निवासी है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में की गई है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया था। यहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार अमरपाल निवासी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश से खरीदता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमरपाल को काबू किया है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी अमरपाल को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।