फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused who cheated retired officer of Rs 1.88 crore arrested

Panchkula News: सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.88 करोड़ ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused who cheated retired officer of Rs 1.88 crore arrested
पंचकूला। सेवानिवृत्त अधिकारी को शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने का झांसा देकर 1.88 करोड़ ठगने के मामले में सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह और दलीप कुमार श्री गंगानगर राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूछताछ में पता चला कि दलीप के जरिए सतनाम उसके किसी जानकार से मिला था। आरोपी सतनाम ने 1.80 लाख रुपये में अपना बैंक अकाउंट दलीप के जानकार को बेच दिया था। सतनाम के अकाउंट में 3.50 करोड़ की ट्रांजेक्शन हुई थी। पुलिस ने अकाउंट की डिटेल निकाली। इसके बाद आरोपियों तक पहुंची। पुलिस अब मास्टर माइंड की तलाश में है।
विज्ञापन


निवेश करने का झांसा देकर की ठगी
पंचकूला निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 23 मार्च 2024 को उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था। उसमें 80 सदस्य थे। 23 मार्च को वे यू-ट्यूब पर कुछ देख रहे थे, तभी एक बैंक का विज्ञापन नजर आया, यह शेयर मार्केट से संबंधित था। शिकायतकर्ता ने जिस व्हाट्स एप ग्रुप को ज्वाइन किया था, उसका नाम कस्टमर केयर आईसीआईसीआई अंबानी शेयर्स के नाम से था। व्हाट्स एप ग्रुप नंबर इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट अकाउंट को यूसी शेयर खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकते थे। फिर उन्हें एक एप डाउनलोड करवाई और उन्हें इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता 9 अप्रैल से अपनी आईडी से रुपया जमा करवाने लगा। इसकी डिटेल उन्हें व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। उन्होंने सारा रुपया ऑनलाइन नेट बैंकिंग और बैंक में जाकर आरटीजीएस के द्वारा जमा करवाया। इस प्रकार आरोपियों ने 1.88 लाख रुपये उन्हें शेयर और आईपीओ में लगाने का झांसा देकर ठग लिए। शुरुआत में 3300 की राशि उनके खाते में आई, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे निकालने की रिक्वेस्ट लगातार रिजेक्ट होने लगी। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed