फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused of theft arrested, sent to jail

Panchkula News: चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Mon, 18 Aug 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested, sent to jail
पंचकूला। घर का ताला तोड़ कर गहने चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने 15 अगस्त को रामगढ़ पुल के पास से गिरफ्तार किया। 16 अगस्त को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव गोरखपुर निवासी छोटेलाल, वर्तमान निवासी सेक्टर-26 पंचकूला और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गांव पीपरी निवासी विकास के रूप में हुई है। विकास इस समय डेराबस्सी में रह रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी के गहने बरामद कर लिए गए हैं। गहनों में सोने की कान की बाली, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


ये था मामला

पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त को पुलिस चौकी सेक्टर-25 में सेक्टर-25 निवासी आकाश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आकाश मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव सुल्तानपुर का रहने वाला है। आकाश ने शिकायत में बताया कि उनकी किसान मंडी सेक्टर-5 में दुकान है। 7 अगस्त को वह पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर दुकान चला गया था। जब देर रात घर वापस आया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ और घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी से नकदी व कीमती गहने चोरी हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुरारी लाल को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed