फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused of stealing an old man's purse arrested and sent to jail

Panchkula News: बुजुर्ग का पर्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

Sun, 14 Sep 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing an old man's purse arrested and sent to jail
पंचकूला। बुजुर्ग का पर्स चोरी करने के दो व्यक्तियों को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल, 8500 रुपये नकद और दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी के गोविंदा और मनीष कुमार के रूप में हुई है। आरोपी 9 सितंबर को सेक्टर-11 व 15 चौक के समीप एक बुजुर्ग से बातचीत के बहाने उनका पर्स चोरी कर आरोपी फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना में मामला दर्ज किया गया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 12 सितंबर को क्राइम ब्रांच-19 की टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपी सेक्टर-16 के न्यू लेबर चौक की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी गोविंदा के खिलाफ पूर्व में नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed