{"_id":"684480a9509dfb638c01f976","slug":"two-accused-of-robbing-passersby-at-gunpoint-arrested-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-110594-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राहगीरों को हथियारों के बल पर लूटने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राहगीरों को हथियारों के बल पर लूटने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। तेजधार हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने के दो आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कुछ दिन पहले दर्ज एक मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार किया।
आरोपियों से तेजधार हथियार, राहगीरों से लूटे दो मोबाइल फोन, वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने गांव दुगरी निवासी प्रभदीप सिंह और गगनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार 19 मई को बसंत एवेन्यू निवासी अनिल अरोड़ा अपनी बाइक लेकर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार के बल पर पर्स लूट लिया। पर्स में 21 हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वारदात को प्रभदीप व गगनप्रीत ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशापूर्ति के लिए ही आरोपी ने लूट की वारदातें करते थे।