{"_id":"6823a1e643208d9dc003a5a1","slug":"two-accused-arrested-with-illegal-weapons-and-heroin-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-17253-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध हथियार व हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध हथियार व हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को जिला अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कट्टा और हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मयंक सिंह (24) निवासी गांव हंगोला जिला पंचकूला और संदीप कुमार उर्फ लतरू (32) निवासी गांव खंगेसरा क रूप में हुई है। दोनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने मयंक सिंह की जेब से देसी कट्टा और 33.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संदीप कुमार से 10.22 ग्राम हेरोइन मिली। 12 मई को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि पंचकूला निवासी दो युवक अलीपुर खंगेसरा रोड के पास किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने टीम के साथ बताए स्थान पर नाकाबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार दोनों युवकों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही है। इसमें ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जीरकपुर से हेरोइन लाकर पंचकूला में सप्लाई करते थे, जबकि बरामद हथियार नाहन से खरीदा गया था। दोनों युवक स्वयं भी नशे की लत के शिकार हैं। दोनों आरोपियों के के खिलाफ थाना चंडीमंदिर आर्म्स एक्ट की धारा और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।