फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested in Raipur Rani youth suicide case

Panchkula News: रायपुररानी में युवक आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Raipur Rani youth suicide case
अब तक कुल तीन आरोपी काबू किए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी निवासी सागर सिंगला आत्महत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों जॉनी और परविंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहे थे, लेकिन एएसआई धनीराम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को इन्हें अलग-अलग ठिकानों से काबू किया। इससे पहले पुलिस ने 1 नवंबर को आरोपी शिव कुमार उर्फ काकू को गिरफ्तार किया था। अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, 4 नवंबर को सागर सिंगला ने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में कुछ व्यक्तियों पर गंभीर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अंतिम आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले में हर पहलू से गहन जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed