{"_id":"67bf706dcacad56d9404ba71","slug":"two-accused-arrested-in-illegal-arms-buying-and-selling-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15393-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध तरीके से हथियार रखने व बेचने के आरोप में पकड़े गए युवक।
एक आरोपी से कट्टा बरामद, पूछताछ के बाद दूसरे को पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जश्न निवासी गांव रैली सेक्टर-12 और हर्ष निवासी बीड़ घग्घर के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी जश्न और हर्ष को जिला अदालत में पेश किया गया। इसमें हर्ष को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ के जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-1 पंचकूला स्थित सूरज थिएटर की पार्किंग में एक युवक कट्टे के साथ खड़ा है। पुलिस ने बताए स्थान पर पहुंचकर युवक जश्न से पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के बाद युवक से देसी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने जश्न के खिलाफ सेक्टर-7 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड में जश्न ने बताया कि उसने यह हथियार बीड़ घग्गर निवासी हर्ष नाम के युवक से खरीदा है। पुलिस ने जश्न की निशानदेही पर दूसरे आरोपी हर्ष को 24 फरवरी को गांव बीड घग्गर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि हर्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी हर्ष को 25 फरवरी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। इसी दिन पहले आरोपी जश्न को रिमांड खत्म होने पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।