फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested from Gurugram in connection with fake call centre operating in IT Park

Panchkula News: आईटी पार्क में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर मामले में दो आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested from Gurugram in connection with fake call centre operating in IT Park
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 और साइबर सेल ने अगस्त 2025 में सेक्टर-22 आईटी पार्क में चल रहे तीन बड़े फर्जी कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में अब तक कॉल सेंटर संचालक महेश चंद्रशेखर शेट्टी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम निवासी विनय स्वामी और विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन रिमांड लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी के पैसों से खरीदी गई ज्वेलरी और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद करेगी।
विज्ञापन


- पैसा हवाला के जरिए निकाला जाता था

पूछताछ में संचालक महेश शेट्टी ने स्वीकार किया कि वह विदेशी नागरिकों को कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को ठगता था। गिरोह तीन स्तरों पर काम करता था। पहले कॉल ली जाती, फिर बैंकिंग डिटेल हासिल की जाती और अंत में कूपन या बिटकॉइन के जरिए भुगतान कराया जाता था। पैसा हवाला के जरिए निकाला जाता था। पुलिस ने आरोपी महेश शेट्टी के खिलाफ साइबर अपराध सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed